Skip to main content

Saree For Women इन पर अभी भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

गोखरू पुरुषों में सेक्स पावर बढ़ाता है।

 गोखरू स्वास्थ्य के लिए एक उपयोगी  हर्ब है। यदि आप इसके बारे में नहीं जानते, तो जरूर जान लें। खासकर, वे पुरुष-महिलाएं जिनकी सेक्सुअल लाइफ और सेक्सुअल सेहत में काफी समस्याएं हैं। इसका वैज्ञानिक नाम ट्रिबुलस टेरेस्ट्रिस  है। इसकी तासीर गर्म होती है। गोखरू का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता रहा है। इसके फल पर कांटे लगे होते हैं और आकार में यह काफी छोटा होता है। जानें, गोखरू के सेवन से सेहत को क्या फायदे  होते हैं.. 



गोखरू कई शारीरिक समस्याओं जैसे सीने में दर्द, एग्जिमा, प्रोस्टेट के आकार को सही करता है। गोखरू सेक्सुअल समस्याओं को दूर करने के लिए हेल्दी हर्ब माना गया है। सेक्सुल डिसऑर्डर के साथ ही यह इंफर्टिलिटी की समस्या को भी दूर करता है। यह शरीर के वात, पित्त और कफ को नियंत्रित करता है। हालांकि, इसका इस्तेमाल किसी अच्छे आयुर्वेदाचार्य से सलाह लेकर किया जाए, तो लाभ जल्दी होगा और आपको इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। जानें, गोखरू के फायदों के  बारे में                     

शारीरिक कमजोरी करे दूर

गोखरू पुरूषों के प्रजनन अंगों में मजबूती लाता है। बांझपन को दूर करता है। स्‍पर्म की गुणवत्ता बढ़ाता है। यह इरेक्‍टाइल डिसफंक्शन  की समस्या को भी दूर करता है, इसलिए पुरुषों के लिए इसे काफी लाभकारी माना जाता है। जिन्‍हें शारीरिक कमजोरी महसूस होती है, उन्हें भी इसका सेवन करना चाहिए। इसके लिए आपको चना, गोखरू का रस या चूर्ण और मिश्री की बराबर मात्रा चाहिए। चनों को 24 घंटे के लिए गोखरू के रस में मिलाएं। जब चने रस से भर जाएं तब इन्‍हें छाया में सुखा लें। सूखने के बाद इनका चूर्ण बना लें। इसका 1 चम्मच सुबह-शाम दूध के साथ शहद मिला कर खाएं। आपकी सेक्स से संबंधित सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। ये हैं वे 8 कारण, जो वजन नहीं होने देते कम

इरेक्टाइल डिसफंक्शन करे दूर

यौन स्वास्थ्य बेहतर न होने से सेक्सुअल लाइफ बुरी तरह से प्रभावित होती है। इससे कई बार शादीशुदा रिश्ते में दरार आ जाती है। यौन स्वास्थ्य के लिए गोखुरू लाभकारी  होता है। शोध के अनुसार, 3 महीने तक गोखरू का सेवन  करने से इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या से काफी हद तक निजात मिलती है।

इंफर्टिलिटी होती है ठीक

गोखरू पुरुषों में सेक्स पावर बढ़ाता है। कई अध्ययन बताते हैं कि गोखरू का सेवन सिर्फ 60 दिन में स्पर्म कांउट को बढ़ा देता है, जिससे पुरुषों को इंफर्टिलिटी की समस्या से निजात मिलती है। दो से तीन महीने तक इसका सेवन करने से पुरुषों की सेक्सुअल डिजायर और फर्टिलिटी दोनों बढ़ती है। पुरुषों को बांझपन से छुटकारा मिलता है।

प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए लगाएं नाभि में तेल, और भी हैं नाभि में तेल लगाने के फायदे

महिलाओं की यौन समस्याएं भी हों ठीक

कुछ शोध के अनुसार, यह महिलाओं में भी सेक्सुअल समस्याओं को ठीक करता है। एक महीने तक इसके लगातार सेवन से सेक्सुअल डिजायर, कामुकता, सेक्स पावर, लुब्रिकेशन और सेक्स करने की ताकत में इजाफा होता है। यौन समस्याओं से निजात दिलाने में गोखरू का सेवन फायदेमंद  होता है।

एग्जिमा का उपचार

त्वचा से संबंधित बीमारी एक्जिमा का भी गोखरू इलाज  करता है। यह त्वचा के लाल पड़ने और स्किन ब्रेकआउट को ठीक करने में मदद करता है।

 सीने का दर्द करे कम

गोखरू का रस सीने के दर्द को कम करता है। हृदयशूल या दिल का दर्द एक बीमारी है, जिसके कारण सीने में दर्द पैदा हो जाता है। गोखरू का सेवन हृदयशूल के उपचार के लिए करना लाभकारी होता है  लेकिन इसका सेवन वैद्य के परामर्श के अनुसार ही करना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

आपके जीवन में कोई लक्ष्य है तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता......

यदि आपके जीवन में कोई लक्ष्य है तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता आपके पास जो है. उसमें संतुष्ट रहना, आजादी और बेतकल्लुफी से जीना. एक अच्छा पारिवारिक जीवन और अच्छा दोस्त होना ही खुशी है। जिंदगी आप सभी के लिए हमेशा दर्द लेकर आएगी। आपकी जिमेदारी है उससे खुशी पैदा करना। खुशी का रहस्य वह नहीं है जो आप पसन्द करते हो ,बल्कि वह है जो जिसे भी पसन्द करता है। क्या आप मुझे पसन्द करते हो।  जीवन पर अच्छे विचार से आपको भी अनुभव होगा की ये बातें सत्य है। जो जीवन के संघर्ष से लड़ने के लिए सही सोच-विचार और मानसिक स्थिति तैयार करते है।  यदि आपके जीवन में कोई लक्ष्य है तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। आप पूरी लगन और मेहनत के साथ अपना कर्म करते रहिए तो आपको आपकी मंजिल अवश्य मिलेगी।  1 . हमारे सारे सपने सच हो सकते है ,अगर हमारे पास आगे बढ़ाने की हिम्मत हो।  2 . जीवन बहुत सरल है, परन्तु हम इसे मुश्किल बनाने में लगे रहते है।  3 . अगर आपको हार के दर्द को सहने की आदत है तो आप एक दिन जरूर जीतकर भी दिखा सकते है।  4 . प्रयास करने वाला इंसान एक बार गिरता है लेकिन प्रयास ना करन...

मुझे गलत मत समझना,

          मुझे गलत मत समझना।                कई बार हम ऐसा काम करते है जिसे करने का इरादा गलत नहीं होता है लेकिन वो गलत हो जाता है।  हर किसी की जिंदगी में ऐसे लोग होते है जिसके लिए अच्छा काम करने पर भी सम्मान नहीं मिलता है। उस परिस्थिति में आप किसी के लिए कितना भी करो।  लेकिन लोग भूल जाते है।  मुझे गलत मत समझना मुझे गलत मत समझना।  चलो हम गलत थे, इस बात को मान लिया  अब तो हमें माफ़ कर दो ,बताओं हमने क्या बिगाड़ दिया।  सर्दियों में सफेद तिल आयुर्वेद के अनुसार गुणों से है भरपूर..जानें तिल खाने के फायदे- मुझे गलत मत समझना।  एक बात का ध्यान रखना ,बदला लेने की नहीं थी मेरी नियत।  काम तो मेने सही किया था, लेकिन किसी के लिए हो सकता है गलत।  मुझे गलत मत समझना मुझे गलत मत समझना।  जिन लोगो के लिए हमने, अपने आप को दुनिया से त्याग दिया , आज उन लोगो ने ही हमें भुला दिया , में थोड़ा खामोश क्या हुआ , लोग मुझसे दूर हो गये ,सारे रिश्ते नाते तोड़ दिए ,लोग भूलने पर मजबूर हो गए।  यह भी पढ़े :-...

भगवान शिव ने हनुमान जी के रूप में अवतार लिया। आखिर क्यों,

  भगवान  शिव ने हनुमान जी के रूप  में अवतार लिया। आखिर क्यों,   भगवान शिव ने हनुमान जी के रूप  में अवतार लिया था इस बात को कई बार पढ़ा और सुना होगा। लेकिन उन्होंने ऐसा क्यों किया था इस बात को जानने के लिए हमें इससे जुड़ी कहानी के बारे में जानना होगा। कहानी रामायण के प्रारंभ की है जब धरती पर श्री राम जी अवतार हुआ था। शिव का अवतार हनुमान जी ही थे और यह सच भी है की भगवान राम ही शिव के हनुमान जी अवतार का कारण बने थे। रामायण में बताया गया है की एक बार भगवान शिव की भी इच्छा हुई थी की पृथ्वी लोक चलकर भगवान राम के दर्शन किये जाये। उस समय भगवान राम जी की उम्र 5 साल के आसपास रही होगी। भगवान शिव के सामने समस्या यह थी की वह अपने असली रूप में नहीं जा सकते थे। ऐसे में एक दिन शिव ने माता पार्वती से कहा -जानती हो  पार्वती मेरे राम ने पृथ्वीपर जन्म लिया है और उनके दर्शन की सेवा का मन हुआ है। मेरी इच्छा है की अब में यहां से चला जाऊ और जिस लोक में राम है वही में भी रहुँ।  यह भी पढ़े :-   विवाह की अड़चनों को दूर करने का उपाय, करते ही होती है चट मंगनी और...