Skip to main content

Saree For Women इन पर अभी भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

सर्दियों में गुड़ खाने के इतने सारे फायदे नहीं जानते होंगे आप! चेहरे का निखार बढ़ाने में भी कारगर


 गुड़ का इस्तेमाल सर्दियों में सबसे ज्यादा किया जाता है। चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करने से खांसी-जुकाम से बचाव होने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। सेहत के लिए गुड़ बहुत गुणकारी होता है, यह बात हम सभी जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुड़ का इस्तेमाल त्वचा को निखारने और कई परेशानियों में भी कारगर है। आइए, जानतेे हैं गुड़ के फायदे-   

इन गुणों से भरा है गुड़ 

गुड में विटामिन -A और विटामिन -B, सुक्रोज, ग्लूकोज, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, जस्ता, मैग्नेशियम तत्व पाए जाते हैं। फास्फोरस की मात्रा अधिक रहती है। गुड़ में कई तरह के आवश्यक मिनरल्स और विटामिन होते है। जो त्वचा के लिए प्राकृतिक क्लींजर का काम करते है। ये शरीर को अंदर से साफ रखते है, जो त्वचा के ग्लो करने के लिए बहुत आवश्यक होता है शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में गुड़ सहायक होता है। गुनगुने पानी या फिर चाय में शक्कर की जगह गुड़ पीना चाहिए, इससे सेहत और सुंदरता दोनों बनी रहती हैं।

झाइयों और दाग-धब्बों 

इस पैक को बनाने के लिए 1 चम्मच गुड़ पाउडर लें और उसमें 1 चम्मच टमाटर का रस, नींबू का रस और हल्दी की एक चुटकी मिक्स  कर लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और लगभग 15 मिनट तक रहने दें। बाद में इसे सामान्य पानी से धो लें।

 झुर्रियों लिए उपाय 

1 चम्मच पिसे हुए गुड़ में 1 टीस्पून ब्लैमक टी, 1 टीस्पून अंगूर का रस, एक चुटकी हल्दी समेत थोड़ा सा गुलाबजल मिक्स  करें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे सामान्य पानी से धो लें।

एसिडिटी से छुटकारा

आपको गैस या एसिडिटी है, तो गुड़ खाने से फायदा मिलेगा। वहीं, गुड़, सेंधा नमक और काला नमक मिलाकर खाने से खट्टी डकारों से छुटकारा मिल जाता है।

खून की कमी दूर करता है 

गुड़ आयरन का बहुत बड़ा स्रोत है। अगर आपका हिमोग्लोबिन कम है, तो रोजाना गुड़ खाने से तुरंत लाभ मिलने लगेगा। गुड़ खाने से शरीर में लाल रक्त़ कोशिकाओं की मात्रा बढ़ जाती है।

 कंट्रोल रहेगा ब्लड प्रेशर 

गुड़ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम भी करता है। खासतौर पर हाई ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों को रोजाना गुड़ खाने की सलाह दी जाती है। 

 हड्डियां रहेंगी मजबूत 

गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है। यह दोनों तत्व हड्डियों को मजबूती देने में बेहद मददगार हैं। गुड़ के साथ अदरक खाने से जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलता है।

 शरीर बनेगा मजबूत और एक्टिव 

गुड़ शरीर को मजबूत और एक्टिव बनाए रखता है। शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए दूध के साथ गुड़ का सेवन करने से ताकत आती है और शरीर ऊर्जावान बना रहता है। अगर आपको दूध नहीं पसंद है, तो एक कप पानी में पांच ग्राम गुड़, थोड़ा सा नींबू का रस और काला नमक मिलाकर सेवन करने से आपको थकान महसूस नहीं होगी।

 सर्दी-जुकाम में कारगर 

गुड़ सर्दी-जुकाम भगाने में काफी असरदार है। काली मिर्च और अदरक के साथ गुड़ खाने से सर्दी-जुकाम में आराम मिलता है। खांसी से बचने के लिए चीनी के बजाए गुड़ खाना चाहिए। गुड़ को अदरक के साथ गर्म कर खाने से गले की खराश और जलन में राहत मिलती है।


इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

लाल मिर्च के टोटके कभी खाली नहीं जाते हैं,सफलता पाने का उपाय

  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रेड चिली के इस्तेमाल से कई तकलीफों से छुटकारा पाया जा सकता है। लाल मिर्च से आर्थिक समस्या से निजात पाया जा सकता है। साथ ही कार्य में सफलता पाने के लिए इसका टोटका फायदेमंद है। लाल मिर्च शत्रु को परास्त करने में भी उपयोगी है। आइए जानते हैं लाल मिर्च के आसान उपायों के बारे में जो हर परेशानियों को दूर करेगा। धन के लिए उपाय घर में बरकत व माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए एक रुमाल में 7 लाल मिर्च को बांधकर रखें। इसे उस स्थान पर रखें, जहां आप पैसे रखते हैं। ऐसा करने से घर में धन टिकेगा और फिजूलखर्ची नहीं होगी। सफलता पाने का उपाय कई कोशिशों के बाद भी किसी क्षेत्र में सफलता नहीं मिल पाती है। इससे व्यक्ति निराश होने लगताहै। ऐसे में लाल मिर्च का उपयोग इस समस्या से राहत दिला सकता है। इसके लिए 5 सूखी लाल मिर्च लें। किसी भी काम को करने के लिए बाहर जाने से पहले घर की दहलीज पर रखे दें। इसके बाद ही घर के बाहर कदम रखें। नजर दोष दूर करने का उपाय नजर दोष के कारण जातक को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नजर दोष की वजह से बनते हुए कार्य बिगड़ जाते हैं। साथ ही व्यक्ति को...

आपके जीवन में कोई लक्ष्य है तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता......

यदि आपके जीवन में कोई लक्ष्य है तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता आपके पास जो है. उसमें संतुष्ट रहना, आजादी और बेतकल्लुफी से जीना. एक अच्छा पारिवारिक जीवन और अच्छा दोस्त होना ही खुशी है। जिंदगी आप सभी के लिए हमेशा दर्द लेकर आएगी। आपकी जिमेदारी है उससे खुशी पैदा करना। खुशी का रहस्य वह नहीं है जो आप पसन्द करते हो ,बल्कि वह है जो जिसे भी पसन्द करता है। क्या आप मुझे पसन्द करते हो।  जीवन पर अच्छे विचार से आपको भी अनुभव होगा की ये बातें सत्य है। जो जीवन के संघर्ष से लड़ने के लिए सही सोच-विचार और मानसिक स्थिति तैयार करते है।  यदि आपके जीवन में कोई लक्ष्य है तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। आप पूरी लगन और मेहनत के साथ अपना कर्म करते रहिए तो आपको आपकी मंजिल अवश्य मिलेगी।  1 . हमारे सारे सपने सच हो सकते है ,अगर हमारे पास आगे बढ़ाने की हिम्मत हो।  2 . जीवन बहुत सरल है, परन्तु हम इसे मुश्किल बनाने में लगे रहते है।  3 . अगर आपको हार के दर्द को सहने की आदत है तो आप एक दिन जरूर जीतकर भी दिखा सकते है।  4 . प्रयास करने वाला इंसान एक बार गिरता है लेकिन प्रयास ना करन...

दीपावली पर धन प्राप्ति के टोटके,

  ज्योतिषी और टोटके की यह कला सदियों पुरानी है लेकिन आज के समय में कुछ लोग इस को अंधविश्वास मानते हैं | सबके अपनी अपनी सोच की बात है, कुछ बातें तो हमारे शास्त्रों में भी लिखी हुई हैं   1 मूल रूप से यह नया चंद्रमा देवी कालिका से जुड़ा हुआ है, इसीलिए उनकी पूजा भी महत्वपूर्ण है. इस दिन लक्ष्मी पूजा का भी महत्व है. कहा जाता है कि इसी दिन दोनों देवी का जन्म हुआ था. 2 दिवाली पर महालक्ष्मी की पूजा  में सात मुखी दीपक जलाएं और माता के सामने पीली कौडिय़ां रखें. इससे आप लक्ष्मी माता की कृपा होगी और धन के मार्ग खुलेंगे. 3 शाम को घर के उत्तर-पूर्व कोने में गाय के घी का दीपक जलाएं. दीपक में कॉटन की जगह लाल रंग के धागे का इस्तेमाल करें. दीपक में कुछ केसर भी लगाएं. मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का यह अचूक तरीका है. 4 नई चाँद की रात को बहती नदी के पानी में 5 लाल फूल और 5 जलाई गई दीये छोड़ दें. इस उपाय से धन लाभ मिलने के प्रबल आसार रहेंगे.