Skip to main content

Saree For Women इन पर अभी भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

कारोबार में होगा मनचाहा लाभ, अपनाएं ये आसान उपाय



 दुकान,फैक्ट्री,कार्यस्थल की बाधाओं के लक्षण

किसी दुकान या फैक्ट्री के मालिक का दुकान या फैक्ट्री में मन नहीं लगना,
ग्राहकों की संख्या में कमी आना, आए हुए ग्राहकों से मालिक का अनावश्यक तर्क-वितर्क-कुतर्क और कलह करना, श्रमिकों व मशीनरी से संबंधित परेशानियां, मालिक को दुकान में अनावश्यक शारीरिक व मानसिक भारीपन रहना, दुकान या फैक्ट्री जाने की इच्छा न करना, तालेबंदी की नौबत आना, दुकान ही मालिक को खाने लगे और अंत में दुकान बेचने पर भी नहीं बिके।
कार्यालय बंधन के लक्षण ये हैं
कार्यालय बराबर नहीं जाना, साथियों से अनावश्यक तकरार, कार्यालय में मन नहीं लगना, कार्यालय और घर के रास्ते में शरीर में भारीपन व दर्द की शिकायत होना, कार्यालय में बिना गलती के भी अपमानित होना।
घर-परिवार में बाधा के लक्षण
परिवार में अशांति और कलह, बनते काम का ऐन वक्त पर बिगड़ना, आर्थिक परेशानियां, योग्य और होनहार बच्चों के रिश्तों में अनावश्यक अड़चन, विषय विशेष पर परिवार के सदस्यों का एकमत न होकर अन्य मुद्दों पर कुतर्क करके आपस में कलह कर विषय से भटक जाना, परिवार का कोई न कोई सदस्य शारीरिक दर्द, अवसाद, चिड़चिड़ेपन एवं निराशा का शिकार रहता हो, घर के मुख्य द्वार पर अनावश्यक गंदगी रहना। इष्ट की अगरबत्तियां बीच में ही बुझ जाना, भरपूर घी, तेल, बत्ती रहने के बाद भी इष्ट का दीपक बुझना या खंडित होना, पूजा या खाने के समय घर में कलह की स्थिति बनना, व्यक्ति विशेष का बंधन, हर कार्य में विफलता। हर कदम पर अपमान, दिल और दिमाग का काम नहीं करना, घर में रहे तो बाहर की और बाहर रहे तो घर की सोचना, शरीर में दर्द होना और दर्द खत्म होने के बाद गला सूखना।
उपाय
पूजा एवं भोजन के समय कलह की स्थिति बनने पर घर के पूजा स्थल की नियमित सफाई करें और मंदिर में नियमित दीप जलाकर पूजा करें। एक मुट्ठी नमक पूजा स्थल से वार कर बाहर फेंकें, पूजा नियमित होनी चाहिए।
इष्ट पर आस्था और विश्वास रखें। स्वयं की साधना पर ज्यादा ध्यान दें।
गलतियों के लिये इष्ट से क्षमा मांगें। इष्ट को जल अर्पित करके घर में उसका नित्य छिड़काव करें। जिस पानी से घर में पोछा लगता है, उसमें थोड़ा नमक डालें। कार्य क्षेत्र पर नित्य शाम को नमक छिड़क कर प्रातः झाडू से साफ करें। घर और कार्यक्षेत्र के मुख्य द्वार को साफ रखें। हिंदू धर्मावलंबी हैं, तो गुग्गुल की और मुस्लिम धर्मावलम्बी हैं, तो लोबान की धूप दें।
व्यक्तिगत बाधा निवारण के लिए
व्यक्तिगत बाधा के लिए एक मुट्ठी पिसा हुआ नमक लेकर शाम को अपने सिर के ऊपर से तीन बार उतार लें और उसे दरवाजे के बाहर फेंकें। ऐसा तीन दिन लगातार करें। यदि आराम न मिले तो नमक को सिर के ऊपर वार कर शौचालय में डालकर फ्लश चला दें। निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।
हमारी या हमारे परिवार के किसी भी सदस्य की ग्रह स्थिति थोड़ी सी भी अनुकूल होगी तो हमें निश्चय ही इन उपायों से भरपूर लाभ मिलेगा।
गृह बाधा की शांति के लिए पश्चिमाभिमुख होकर क्क नमः शिवाय मंत्र का 21 बार या 21 माला श्रद्धापूर्वक जप करें। यदि बीमारी का पता नहीं चल पा रहा हो और व्यक्ति स्वस्थ भी नहीं हो पा रहा हो, तो सात प्रकार के अनाज एक-एक मुट्ठी लेकर पानी में उबाल कर छान लें। छने व उबले अनाज (बाकले) में एक तोला सिंदूर की पुड़िया और ५० ग्राम तिल का तेल डाल कर कीकर (देसी बबूल) की जड़ में डालें या किसी भी रविवार को दोपहर १२ बजे भैरव स्थल पर चढ़ा दें। बदन दर्द हो, तो मंगलवार को हनुमान जी के चरणों में सिक्का चढ़ाकर उसमें लगी सिंदूर का तिलक करें। पानी पीते समय यदि गिलास में पानी बच जाए, तो उसे अनादर के साथ फेंकें नहीं, गिलास में ही रहने दें। फेंकने से मानसिक अशांति होगी क्योंकि पानी चंद्रमा का कारक है।

Comments

Popular posts from this blog

आपके जीवन में कोई लक्ष्य है तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता......

यदि आपके जीवन में कोई लक्ष्य है तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता आपके पास जो है. उसमें संतुष्ट रहना, आजादी और बेतकल्लुफी से जीना. एक अच्छा पारिवारिक जीवन और अच्छा दोस्त होना ही खुशी है। जिंदगी आप सभी के लिए हमेशा दर्द लेकर आएगी। आपकी जिमेदारी है उससे खुशी पैदा करना। खुशी का रहस्य वह नहीं है जो आप पसन्द करते हो ,बल्कि वह है जो जिसे भी पसन्द करता है। क्या आप मुझे पसन्द करते हो।  जीवन पर अच्छे विचार से आपको भी अनुभव होगा की ये बातें सत्य है। जो जीवन के संघर्ष से लड़ने के लिए सही सोच-विचार और मानसिक स्थिति तैयार करते है।  यदि आपके जीवन में कोई लक्ष्य है तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। आप पूरी लगन और मेहनत के साथ अपना कर्म करते रहिए तो आपको आपकी मंजिल अवश्य मिलेगी।  1 . हमारे सारे सपने सच हो सकते है ,अगर हमारे पास आगे बढ़ाने की हिम्मत हो।  2 . जीवन बहुत सरल है, परन्तु हम इसे मुश्किल बनाने में लगे रहते है।  3 . अगर आपको हार के दर्द को सहने की आदत है तो आप एक दिन जरूर जीतकर भी दिखा सकते है।  4 . प्रयास करने वाला इंसान एक बार गिरता है लेकिन प्रयास ना करन...

मुझे गलत मत समझना,

          मुझे गलत मत समझना।                कई बार हम ऐसा काम करते है जिसे करने का इरादा गलत नहीं होता है लेकिन वो गलत हो जाता है।  हर किसी की जिंदगी में ऐसे लोग होते है जिसके लिए अच्छा काम करने पर भी सम्मान नहीं मिलता है। उस परिस्थिति में आप किसी के लिए कितना भी करो।  लेकिन लोग भूल जाते है।  मुझे गलत मत समझना मुझे गलत मत समझना।  चलो हम गलत थे, इस बात को मान लिया  अब तो हमें माफ़ कर दो ,बताओं हमने क्या बिगाड़ दिया।  सर्दियों में सफेद तिल आयुर्वेद के अनुसार गुणों से है भरपूर..जानें तिल खाने के फायदे- मुझे गलत मत समझना।  एक बात का ध्यान रखना ,बदला लेने की नहीं थी मेरी नियत।  काम तो मेने सही किया था, लेकिन किसी के लिए हो सकता है गलत।  मुझे गलत मत समझना मुझे गलत मत समझना।  जिन लोगो के लिए हमने, अपने आप को दुनिया से त्याग दिया , आज उन लोगो ने ही हमें भुला दिया , में थोड़ा खामोश क्या हुआ , लोग मुझसे दूर हो गये ,सारे रिश्ते नाते तोड़ दिए ,लोग भूलने पर मजबूर हो गए।  यह भी पढ़े :-...

भगवान शिव ने हनुमान जी के रूप में अवतार लिया। आखिर क्यों,

  भगवान  शिव ने हनुमान जी के रूप  में अवतार लिया। आखिर क्यों,   भगवान शिव ने हनुमान जी के रूप  में अवतार लिया था इस बात को कई बार पढ़ा और सुना होगा। लेकिन उन्होंने ऐसा क्यों किया था इस बात को जानने के लिए हमें इससे जुड़ी कहानी के बारे में जानना होगा। कहानी रामायण के प्रारंभ की है जब धरती पर श्री राम जी अवतार हुआ था। शिव का अवतार हनुमान जी ही थे और यह सच भी है की भगवान राम ही शिव के हनुमान जी अवतार का कारण बने थे। रामायण में बताया गया है की एक बार भगवान शिव की भी इच्छा हुई थी की पृथ्वी लोक चलकर भगवान राम के दर्शन किये जाये। उस समय भगवान राम जी की उम्र 5 साल के आसपास रही होगी। भगवान शिव के सामने समस्या यह थी की वह अपने असली रूप में नहीं जा सकते थे। ऐसे में एक दिन शिव ने माता पार्वती से कहा -जानती हो  पार्वती मेरे राम ने पृथ्वीपर जन्म लिया है और उनके दर्शन की सेवा का मन हुआ है। मेरी इच्छा है की अब में यहां से चला जाऊ और जिस लोक में राम है वही में भी रहुँ।  यह भी पढ़े :-   विवाह की अड़चनों को दूर करने का उपाय, करते ही होती है चट मंगनी और...