Skip to main content

Saree For Women इन पर अभी भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

मंगलवार को हनुमान जी को प्रसन्न करें, दूर होंगे सभी संकट, जीवन में आएंगी खुशहाली ,

मंगलवार को हनुमान जी को प्रसन्न करें, दूर होंगे सभी संकट, जीवन में आएंगी खुशहाली ,



हनुमान जी के पास जीवन के हर संकट का समाधान है. मान्यता है कि इस धरती पर ऐसा दुख नहीं जिसको खत्म करने में हनुमानजी असमर्थ हों.

मंगलवार का दिन भगवान हनुमानजी का होता है. मंगलवार के दिन को अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जाता है. इस दिन हनुमानजी अपने भक्तों की हर प्रार्थना को सुनते हैं.

मंगलवार को हनुमान जी की कृपा पाने के लिए ये विशेष उपाय करने चाहिए. हनुमान जी की कृपा से आपका बुरा समय देखते-देखते खत्म हो जाएगा.

  • मंगलवार को शाम के समय हनुमान मंदिर जाना चाहिए. मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाकर उसके सामने हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करना चाहिए. राम भक्त हनुमान जी को खुश करने का यह बहुत ही कारगर उपाय माना जाता है.

  • मंगलवार के दिन हनुमान यंत्र की स्थापना करना बहुत शुभ माना गया है.  हनुमान यंत्र की स्थापना के बाद रोज इसकी पूजा करनी चाहिए. आपकी परेशानियां शीघ्र दूर हो जाएंगीं.

  • यदि आप चाहते हैं कि आपके पास धन की कभी कमी न हो तो ये उपाय अपनाएं. मंगलवार को सुबह स्नान करने के बाद बरगद के पेड़ का एक पत्ता तोड़ें और उसे पानी से धोकर साफ कर लें. इस पत्ते को कुछ देर हनुमानजी के सामने रखने के बाद केसर से पत्ते पर श्रीराम लिखें. इस पत्ते को पूजा के बाद अपने पर्स में रख लेने से पूरे वर्ष धन की कमी नहीं होती है.
  • मंगलवार को हनुमान जी को प्रसन्न करने के एक और प्रभावशाली उपाय है कि  सुबह स्नान करने के बाद स्व्च्छ वस्त्र धारण कर किसी पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए. इसके बाद पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठें और तुलसी की माला से राम नाम का 11 माला जाप करें.
  •  
  • मंगलवार को काली उड़द व कोयले को एक कपड़े में बांधकर एक पोटली बनाएं. इसमें एक रुपए का सिक्का भी रखें. इस पोटली को अपने ऊपर से वार कर बहते पानी या किसी नदी में प्रवाहित कर दें. इसके बाद किसी हनुमान जी के सामने राम नाम का जप करें. इससे शनि दोष का प्रभाव कम होता है.


और पढ़े :-हल्दी वाला दूध 


Comments

Popular posts from this blog

आपके जीवन में कोई लक्ष्य है तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता......

यदि आपके जीवन में कोई लक्ष्य है तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता आपके पास जो है. उसमें संतुष्ट रहना, आजादी और बेतकल्लुफी से जीना. एक अच्छा पारिवारिक जीवन और अच्छा दोस्त होना ही खुशी है। जिंदगी आप सभी के लिए हमेशा दर्द लेकर आएगी। आपकी जिमेदारी है उससे खुशी पैदा करना। खुशी का रहस्य वह नहीं है जो आप पसन्द करते हो ,बल्कि वह है जो जिसे भी पसन्द करता है। क्या आप मुझे पसन्द करते हो।  जीवन पर अच्छे विचार से आपको भी अनुभव होगा की ये बातें सत्य है। जो जीवन के संघर्ष से लड़ने के लिए सही सोच-विचार और मानसिक स्थिति तैयार करते है।  यदि आपके जीवन में कोई लक्ष्य है तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। आप पूरी लगन और मेहनत के साथ अपना कर्म करते रहिए तो आपको आपकी मंजिल अवश्य मिलेगी।  1 . हमारे सारे सपने सच हो सकते है ,अगर हमारे पास आगे बढ़ाने की हिम्मत हो।  2 . जीवन बहुत सरल है, परन्तु हम इसे मुश्किल बनाने में लगे रहते है।  3 . अगर आपको हार के दर्द को सहने की आदत है तो आप एक दिन जरूर जीतकर भी दिखा सकते है।  4 . प्रयास करने वाला इंसान एक बार गिरता है लेकिन प्रयास ना करन...

मुझे गलत मत समझना,

          मुझे गलत मत समझना।                कई बार हम ऐसा काम करते है जिसे करने का इरादा गलत नहीं होता है लेकिन वो गलत हो जाता है।  हर किसी की जिंदगी में ऐसे लोग होते है जिसके लिए अच्छा काम करने पर भी सम्मान नहीं मिलता है। उस परिस्थिति में आप किसी के लिए कितना भी करो।  लेकिन लोग भूल जाते है।  मुझे गलत मत समझना मुझे गलत मत समझना।  चलो हम गलत थे, इस बात को मान लिया  अब तो हमें माफ़ कर दो ,बताओं हमने क्या बिगाड़ दिया।  सर्दियों में सफेद तिल आयुर्वेद के अनुसार गुणों से है भरपूर..जानें तिल खाने के फायदे- मुझे गलत मत समझना।  एक बात का ध्यान रखना ,बदला लेने की नहीं थी मेरी नियत।  काम तो मेने सही किया था, लेकिन किसी के लिए हो सकता है गलत।  मुझे गलत मत समझना मुझे गलत मत समझना।  जिन लोगो के लिए हमने, अपने आप को दुनिया से त्याग दिया , आज उन लोगो ने ही हमें भुला दिया , में थोड़ा खामोश क्या हुआ , लोग मुझसे दूर हो गये ,सारे रिश्ते नाते तोड़ दिए ,लोग भूलने पर मजबूर हो गए।  यह भी पढ़े :-...

भगवान शिव ने हनुमान जी के रूप में अवतार लिया। आखिर क्यों,

  भगवान  शिव ने हनुमान जी के रूप  में अवतार लिया। आखिर क्यों,   भगवान शिव ने हनुमान जी के रूप  में अवतार लिया था इस बात को कई बार पढ़ा और सुना होगा। लेकिन उन्होंने ऐसा क्यों किया था इस बात को जानने के लिए हमें इससे जुड़ी कहानी के बारे में जानना होगा। कहानी रामायण के प्रारंभ की है जब धरती पर श्री राम जी अवतार हुआ था। शिव का अवतार हनुमान जी ही थे और यह सच भी है की भगवान राम ही शिव के हनुमान जी अवतार का कारण बने थे। रामायण में बताया गया है की एक बार भगवान शिव की भी इच्छा हुई थी की पृथ्वी लोक चलकर भगवान राम के दर्शन किये जाये। उस समय भगवान राम जी की उम्र 5 साल के आसपास रही होगी। भगवान शिव के सामने समस्या यह थी की वह अपने असली रूप में नहीं जा सकते थे। ऐसे में एक दिन शिव ने माता पार्वती से कहा -जानती हो  पार्वती मेरे राम ने पृथ्वीपर जन्म लिया है और उनके दर्शन की सेवा का मन हुआ है। मेरी इच्छा है की अब में यहां से चला जाऊ और जिस लोक में राम है वही में भी रहुँ।  यह भी पढ़े :-   विवाह की अड़चनों को दूर करने का उपाय, करते ही होती है चट मंगनी और...