Skip to main content

Saree For Women इन पर अभी भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

घर में इस जगह रखें पैसे, दिन दोगुनी रात चौगुनी होगी

  घर में इस जगह रखें पैसे, दिन दोगुनी रात चौगुनी होगी



तिजोरी रखने के वास्तु नियम


उत्तर दिशा को धन के देवता भगवान कुबेर की दिशा मानी जाती है। वास्तु के अनुसार, जिस कैश बॉक्स, तिजोरी या अलमारी में आप अपना कीमती सामान रखते हैं उसे हमेशा उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में रखने से सौभाग्य आता है और दोगुना धन की वृद्धि होती है।

दक्षिण दिशा की ओर न खुले तिजोरी का दरवाजा

उत्तर दिशा की ओर तिजोरी रखते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि उसका दरवाजा कभी भी दक्षिण की ओर नहीं होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि धन की देवी लक्ष्मी दक्षिण से यात्रा करती हैं और उत्तर में बस जाती हैं। इसलिए इस दिशा में दरवाजा रखने से पैसा कभी नहीं रुकता है।

उत्तर नहीं तो इस दिशा में रखें तिजोरी

अगर आप किसी कारणवश उत्तर दिशा की ओर तिजोरी नहीं रख सकते हैं, तो पूर्व दिशा की ओर रख लें। इस दिशा में दुकान की तिजोरी रखना शुभ माना जाता है। यदि कैशियर दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके बैठता है, तो तिजोरी को उसके बाएं हाथ की ओर रखना चाहिए और यदि उसका मुख पूर्व की ओर है, तो उसे दाईं ओर रखना चाहिए।

इन दिशाओं में न रखें तिजोरी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी या अलमारी को किसी भी कोने में रखने से बचें। खासकर उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पूर्व या दक्षिण-पश्चिम कोने में नहीं रखना चाहिए। दक्षिण दिशा की ओर भी तिजोरी नहीं रखनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यह दुर्भाग्य लाता है और धन तेजी से व्यय हो जाता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

करवा चौथ का व्रत कैसे किया जाता है. पूजा विधि ..


Comments

Popular posts from this blog

आपके जीवन में कोई लक्ष्य है तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता......

यदि आपके जीवन में कोई लक्ष्य है तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता आपके पास जो है. उसमें संतुष्ट रहना, आजादी और बेतकल्लुफी से जीना. एक अच्छा पारिवारिक जीवन और अच्छा दोस्त होना ही खुशी है। जिंदगी आप सभी के लिए हमेशा दर्द लेकर आएगी। आपकी जिमेदारी है उससे खुशी पैदा करना। खुशी का रहस्य वह नहीं है जो आप पसन्द करते हो ,बल्कि वह है जो जिसे भी पसन्द करता है। क्या आप मुझे पसन्द करते हो।  जीवन पर अच्छे विचार से आपको भी अनुभव होगा की ये बातें सत्य है। जो जीवन के संघर्ष से लड़ने के लिए सही सोच-विचार और मानसिक स्थिति तैयार करते है।  यदि आपके जीवन में कोई लक्ष्य है तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। आप पूरी लगन और मेहनत के साथ अपना कर्म करते रहिए तो आपको आपकी मंजिल अवश्य मिलेगी।  1 . हमारे सारे सपने सच हो सकते है ,अगर हमारे पास आगे बढ़ाने की हिम्मत हो।  2 . जीवन बहुत सरल है, परन्तु हम इसे मुश्किल बनाने में लगे रहते है।  3 . अगर आपको हार के दर्द को सहने की आदत है तो आप एक दिन जरूर जीतकर भी दिखा सकते है।  4 . प्रयास करने वाला इंसान एक बार गिरता है लेकिन प्रयास ना करन...

मुझे गलत मत समझना,

          मुझे गलत मत समझना।                कई बार हम ऐसा काम करते है जिसे करने का इरादा गलत नहीं होता है लेकिन वो गलत हो जाता है।  हर किसी की जिंदगी में ऐसे लोग होते है जिसके लिए अच्छा काम करने पर भी सम्मान नहीं मिलता है। उस परिस्थिति में आप किसी के लिए कितना भी करो।  लेकिन लोग भूल जाते है।  मुझे गलत मत समझना मुझे गलत मत समझना।  चलो हम गलत थे, इस बात को मान लिया  अब तो हमें माफ़ कर दो ,बताओं हमने क्या बिगाड़ दिया।  सर्दियों में सफेद तिल आयुर्वेद के अनुसार गुणों से है भरपूर..जानें तिल खाने के फायदे- मुझे गलत मत समझना।  एक बात का ध्यान रखना ,बदला लेने की नहीं थी मेरी नियत।  काम तो मेने सही किया था, लेकिन किसी के लिए हो सकता है गलत।  मुझे गलत मत समझना मुझे गलत मत समझना।  जिन लोगो के लिए हमने, अपने आप को दुनिया से त्याग दिया , आज उन लोगो ने ही हमें भुला दिया , में थोड़ा खामोश क्या हुआ , लोग मुझसे दूर हो गये ,सारे रिश्ते नाते तोड़ दिए ,लोग भूलने पर मजबूर हो गए।  यह भी पढ़े :-...

भगवान शिव ने हनुमान जी के रूप में अवतार लिया। आखिर क्यों,

  भगवान  शिव ने हनुमान जी के रूप  में अवतार लिया। आखिर क्यों,   भगवान शिव ने हनुमान जी के रूप  में अवतार लिया था इस बात को कई बार पढ़ा और सुना होगा। लेकिन उन्होंने ऐसा क्यों किया था इस बात को जानने के लिए हमें इससे जुड़ी कहानी के बारे में जानना होगा। कहानी रामायण के प्रारंभ की है जब धरती पर श्री राम जी अवतार हुआ था। शिव का अवतार हनुमान जी ही थे और यह सच भी है की भगवान राम ही शिव के हनुमान जी अवतार का कारण बने थे। रामायण में बताया गया है की एक बार भगवान शिव की भी इच्छा हुई थी की पृथ्वी लोक चलकर भगवान राम के दर्शन किये जाये। उस समय भगवान राम जी की उम्र 5 साल के आसपास रही होगी। भगवान शिव के सामने समस्या यह थी की वह अपने असली रूप में नहीं जा सकते थे। ऐसे में एक दिन शिव ने माता पार्वती से कहा -जानती हो  पार्वती मेरे राम ने पृथ्वीपर जन्म लिया है और उनके दर्शन की सेवा का मन हुआ है। मेरी इच्छा है की अब में यहां से चला जाऊ और जिस लोक में राम है वही में भी रहुँ।  यह भी पढ़े :-   विवाह की अड़चनों को दूर करने का उपाय, करते ही होती है चट मंगनी और...