Skip to main content

Saree For Women इन पर अभी भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

27 साल बाद दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा पर रहेगा सूर्यग्रहण का साया,दीपावली पूजन का मुहूर्त

इस बार पांच के बजाय छह दिन का होगा दीपोत्सव, 27 साल बाद दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा पर रहेगा सूर्यग्रहण का साया, गोविंद देवजी मंदिर में खुलेंगे पट, होगा संकीर्तन, जयपुर में शाम 4.32 बजे दिखेगा सूर्यग्रहण, शाम 5.50 बजे होगा सूर्यास्त



इस वर्ष के आखिरी सूर्य ग्रहण के कारण इस बार पांच दिवसीय दीपोत्सव छह दिवसीय होगा। चर्तुदशी युक्त अमावस्या में दिवाली का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य पं.दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि 25 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा के दिन खंडग्रास सूर्यग्रहण रहेगा, भारत में ग्रहण की शुरूआत शाम 4.15 से 5.30 के मध्य होगी। ऐसा संयोग 27 साल बाद बना है।

25 अक्टूबर को सुबह 4.15 बजे से सूतक लग जाएगा। सूर्य ग्रहण का प्रभाव होने से गोवर्धन पूजा और अन्नकूट अगले दिन बुधवार को मनाया जाएगा। जयपुर में शाम 4.32 बजे सूर्यग्रहण प्रारंभ होगा, शाम 5.50 बजे सूर्यास्त होगा। यानि 52 प्रतिशत सूर्यग्रहण होने से शाम 5.33 बजे आधा बिंब 50 प्रतिशत ही चमकीला दिखेगा। सबसे पहले जम्मूकश्मीर में शाम 4.15 बजे ग्रहण दिखेगा।

ग्रहण के समय होगा सूर्य अस्त

बिड़ला तारामंडल के सहायक निदेशक संदीप भट्टाचार्य ने बताया कि सूर्य ग्रहण देखने के लिए एक्लिप्स ग्लास का इस्तेमाल करें। इस दौरान चन्द्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीचों बीच आ जाएगा, जिससे चन्द्रमा की परछाई पृथ्वी पर पड़ेगी और कुछ देर के लिए सूर्य का प्रकाश कम दिखाई देगा। भारत के अधिकांश हिस्सों में ग्रहण के साथ ही सूर्य अस्त हो जाएगा। यूरोप, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, अफ्रीका के कुछ देशों उत्तरी हिन्द महासागर, पश्चिमी एशिया आदि में अधिक समय तक रहेगा।

टूटेगी पंरपरा

ज्योतिषाचार्य पं.पुरूषोत्तम गौड़ ने बताया कि आमतौर पर गोवर्धन पूजा के दिन भगवान को गर्म तासीर के व्यंजन बाजरा, चावल, मूंग और मोठ सहित कच्चे भोजन का भोग लगाया जाता है। इस बार यह परम्परा टूटेगी। सूर्य ग्रहण के दिन गोविंद देवजी मंदिर में शाम को दर्शन खुले रहेंगे। 25 अक्टूबर को शाम 5 बजे वाली ग्वाल झांकी नहीं होगी। संध्या झांकी 5.45 से 6.45 के बजाय 7.30 से 8.15 तक व शयन झांकी रात 8 से 8.15 के बजाय 8.45 से रात 9 बजे तक होगी। ग्रहण काल के दौरान मंदिर के पट खुले रहेंगे एवं हरिनाम संकीर्तन होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार दिवाली पूजा पर ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं होगा।

खण्डग्रास सूर्य ग्रहण का समय

समस्त भूमंडल पर : दोपहर 2.28 बजे से प्रारंभ
ग्रहण मध्य : 4.30 बजे
ग्रहण समाप्त : शाम 6.32 बजे


दीपावली पूजन का मुहूर्त

सर्वश्रेष्ठ समय : प्रदोष काल सायं 5.47 से रात्रि 8.21 बजे तक


अगर आपको जानकारी अच्छी लगी है तो अपने दोस्तो को शेयर करना ना भूले


Comments

Popular posts from this blog

लाल मिर्च के टोटके कभी खाली नहीं जाते हैं,सफलता पाने का उपाय

  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रेड चिली के इस्तेमाल से कई तकलीफों से छुटकारा पाया जा सकता है। लाल मिर्च से आर्थिक समस्या से निजात पाया जा सकता है। साथ ही कार्य में सफलता पाने के लिए इसका टोटका फायदेमंद है। लाल मिर्च शत्रु को परास्त करने में भी उपयोगी है। आइए जानते हैं लाल मिर्च के आसान उपायों के बारे में जो हर परेशानियों को दूर करेगा। धन के लिए उपाय घर में बरकत व माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए एक रुमाल में 7 लाल मिर्च को बांधकर रखें। इसे उस स्थान पर रखें, जहां आप पैसे रखते हैं। ऐसा करने से घर में धन टिकेगा और फिजूलखर्ची नहीं होगी। सफलता पाने का उपाय कई कोशिशों के बाद भी किसी क्षेत्र में सफलता नहीं मिल पाती है। इससे व्यक्ति निराश होने लगताहै। ऐसे में लाल मिर्च का उपयोग इस समस्या से राहत दिला सकता है। इसके लिए 5 सूखी लाल मिर्च लें। किसी भी काम को करने के लिए बाहर जाने से पहले घर की दहलीज पर रखे दें। इसके बाद ही घर के बाहर कदम रखें। नजर दोष दूर करने का उपाय नजर दोष के कारण जातक को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नजर दोष की वजह से बनते हुए कार्य बिगड़ जाते हैं। साथ ही व्यक्ति को...

आपके जीवन में कोई लक्ष्य है तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता......

यदि आपके जीवन में कोई लक्ष्य है तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता आपके पास जो है. उसमें संतुष्ट रहना, आजादी और बेतकल्लुफी से जीना. एक अच्छा पारिवारिक जीवन और अच्छा दोस्त होना ही खुशी है। जिंदगी आप सभी के लिए हमेशा दर्द लेकर आएगी। आपकी जिमेदारी है उससे खुशी पैदा करना। खुशी का रहस्य वह नहीं है जो आप पसन्द करते हो ,बल्कि वह है जो जिसे भी पसन्द करता है। क्या आप मुझे पसन्द करते हो।  जीवन पर अच्छे विचार से आपको भी अनुभव होगा की ये बातें सत्य है। जो जीवन के संघर्ष से लड़ने के लिए सही सोच-विचार और मानसिक स्थिति तैयार करते है।  यदि आपके जीवन में कोई लक्ष्य है तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। आप पूरी लगन और मेहनत के साथ अपना कर्म करते रहिए तो आपको आपकी मंजिल अवश्य मिलेगी।  1 . हमारे सारे सपने सच हो सकते है ,अगर हमारे पास आगे बढ़ाने की हिम्मत हो।  2 . जीवन बहुत सरल है, परन्तु हम इसे मुश्किल बनाने में लगे रहते है।  3 . अगर आपको हार के दर्द को सहने की आदत है तो आप एक दिन जरूर जीतकर भी दिखा सकते है।  4 . प्रयास करने वाला इंसान एक बार गिरता है लेकिन प्रयास ना करन...

दीपावली पर धन प्राप्ति के टोटके,

  ज्योतिषी और टोटके की यह कला सदियों पुरानी है लेकिन आज के समय में कुछ लोग इस को अंधविश्वास मानते हैं | सबके अपनी अपनी सोच की बात है, कुछ बातें तो हमारे शास्त्रों में भी लिखी हुई हैं   1 मूल रूप से यह नया चंद्रमा देवी कालिका से जुड़ा हुआ है, इसीलिए उनकी पूजा भी महत्वपूर्ण है. इस दिन लक्ष्मी पूजा का भी महत्व है. कहा जाता है कि इसी दिन दोनों देवी का जन्म हुआ था. 2 दिवाली पर महालक्ष्मी की पूजा  में सात मुखी दीपक जलाएं और माता के सामने पीली कौडिय़ां रखें. इससे आप लक्ष्मी माता की कृपा होगी और धन के मार्ग खुलेंगे. 3 शाम को घर के उत्तर-पूर्व कोने में गाय के घी का दीपक जलाएं. दीपक में कॉटन की जगह लाल रंग के धागे का इस्तेमाल करें. दीपक में कुछ केसर भी लगाएं. मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का यह अचूक तरीका है. 4 नई चाँद की रात को बहती नदी के पानी में 5 लाल फूल और 5 जलाई गई दीये छोड़ दें. इस उपाय से धन लाभ मिलने के प्रबल आसार रहेंगे.