Skip to main content

Saree For Women इन पर अभी भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

लाल मिर्च के टोटके कभी खाली नहीं जाते हैं,सफलता पाने का उपाय

 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रेड चिली के इस्तेमाल से कई तकलीफों से छुटकारा पाया जा सकता है। लाल मिर्च से आर्थिक समस्या से निजात पाया जा सकता है। साथ ही कार्य में सफलता पाने के लिए इसका टोटका फायदेमंद है। लाल मिर्च शत्रु को परास्त करने में भी उपयोगी है। आइए जानते हैं लाल मिर्च के आसान उपायों के बारे में जो हर परेशानियों को दूर करेगा।



धन के लिए उपाय

घर में बरकत व माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए एक रुमाल में 7 लाल मिर्च को बांधकर रखें। इसे उस स्थान पर रखें, जहां आप पैसे रखते हैं। ऐसा करने से घर में धन टिकेगा और फिजूलखर्ची नहीं होगी।

सफलता पाने का उपाय

कई कोशिशों के बाद भी किसी क्षेत्र में सफलता नहीं मिल पाती है। इससे व्यक्ति निराश होने लगताहै। ऐसे में लाल मिर्च का उपयोग इस समस्या से राहत दिला सकता है। इसके लिए 5 सूखी लाल मिर्च लें। किसी भी काम को करने के लिए बाहर जाने से पहले घर की दहलीज पर रखे दें। इसके बाद ही घर के बाहर कदम रखें।

नजर दोष दूर करने का उपाय

नजर दोष के कारण जातक को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नजर दोष की वजह से बनते हुए कार्य बिगड़ जाते हैं। साथ ही व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लाल मिर्च के उपाय से नजर दोष की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए 7 लाल मिर्ची को लें। फिर सात बार सीधे क्रम में और सात बार उल्टे क्रम में अपने सिर से उतारें। इसके बाद मिर्ची को आग में डाल दें। ऐसा करने से नजरदोष दूर हो जाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

आंखे कमजोर होने के लक्षण

  आँखों की कमजोरी के लक्षण  आंखों में दर्द रहना आँखों में सूजन या लालिमा होना आंखों को कई बार मलना मोबाइल, टीवी, कंप्यूटर देखते वक्त एक आंख बंद करके एक आंख से देखना या देखते देखते एक आंख बंद हो जाना खोलकर देखना सिर में अक्सर दर्द रहना (सिर दर्द के अन्य कारण भी हो सकते हैं। इसलिये डॉक्टर की सलाह अवश्य लें) आंखों में तेज रोशनी लगने पर दर्द होना या बर्दाश्त न कर पाना दूर या कुछ लोगों को पास की चीजें स्पष्ट नजर न आना आई बॉल की गति में बदलाव होना डबल विजन आंखों का तिरछापन दिखना आँखों में थकान रहना आंखों के सामने अंधेरा छा जाना या धुंधला दिखना भी आँखों की कमजोरी के लक्षण हो सकते हैं। आंख से पानी आना आंखों का लाल होना बच्चों की आँखे कमजोर होने के लक्षण अगर बच्चा ब्लैकबोर्ड का या किताब पढ़ने में आँखे छोटी या बड़ी कर रहा है या गलत शब्द पढ़ रहा है। तब आपके बच्चे में आँखों की कमजोरी के लक्षण हो सकते हैं अगर बच्चा धूप में निकलने के काफी देर बाद भी एक या दोनों आँखें बंद कर ले रहा है तो ऑंखें कमजोर होने के संकेत हो सकते हैं। अक्सर बच्चे अपनी नज़र तिरछी या भेंगा करके देखते हैं, यह भी आँखों के कम...

कारोबार में होगा मनचाहा लाभ, अपनाएं ये आसान उपाय

  दुकान,फैक्ट्री,कार्यस्थल की बाधाओं के लक्षण किसी दुकान या फैक्ट्री के मालिक का दुकान या फैक्ट्री में मन नहीं लगना, ग्राहकों की संख्या में कमी आना, आए हुए ग्राहकों से मालिक का अनावश्यक तर्क-वितर्क-कुतर्क और कलह करना, श्रमिकों व मशीनरी से संबंधित परेशानियां, मालिक को दुकान में अनावश्यक शारीरिक व मानसिक भारीपन रहना, दुकान या फैक्ट्री जाने की इच्छा न करना, तालेबंदी की नौबत आना, दुकान ही मालिक को खाने लगे और अंत में दुकान बेचने पर भी नहीं बिके। कार्यालय बंधन के लक्षण ये हैं कार्यालय बराबर नहीं जाना, साथियों से अनावश्यक तकरार, कार्यालय में मन नहीं लगना, कार्यालय और घर के रास्ते में शरीर में भारीपन व दर्द की शिकायत होना, कार्यालय में बिना गलती के भी अपमानित होना। घर-परिवार में बाधा के लक्षण परिवार में अशांति और कलह, बनते काम का ऐन वक्त पर बिगड़ना, आर्थिक परेशानियां, योग्य और होनहार बच्चों के रिश्तों में अनावश्यक अड़चन, विषय विशेष पर परिवार के सदस्यों का एकमत न होकर अन्य मुद्दों पर कुतर्क करके आपस में कलह कर विषय से भटक जाना, परिवार का कोई न कोई सदस्य शारीरिक दर्द, अवसाद, चिड़चिड़ेपन एवं...

अगर दिख जाये सफेद चूहा तो भाग्य खुल जायेंगे

अगर दिख जाये सफेद चूहा तो भाग्य खुल जायेंगे   राजस्थान का देशनोक नामक स्थान। यहां विश्व प्रसिद्ध करनी माता का मंदिर है जिसे चूहे वाली माता का मंदिर भी कहा जाता है। भगवान गणेश का वाहन चूहा यहां पूरे मंदिर में धमा-चौकरी में मचाता-फिरता है। माता के दर्शन करने वालों के पैरों पर और शरीर पर भी चूहा चढ़ जाता है लेकिन फिर भी लोग चूहों से नाराज नहीं होते। इसे माता का आशीर्वाद और कृपा मानकर प्रसन्न होते हैं। करनी माता के दर्शन करने के लिए जो भी भक्त आते हैं वह इन चूहों के खाने के लिए कुछ न कुछ जरूर लाते हैं। माता के मंदिर में सुबह की पूजा और शाम की आरती के समय चूहों की फौज देखने लायक होती है। मंदिर में आपको बड़ी ही सावधानी से अपना पैर रखना होगा अन्यथा एक दो चूहे पैरों से दबकर मर भी सकते हैं। चूहों का दबकर मर जाना यहां अपशकुन समझा जाता है। करनी माता को इस क्षेत्र में जगदम्बा का अवतार माना जाता है। मान्यता है कि करनी माता का जन्म एक चारण परिवार में हुआ था। बाल्यकाल में ही इन्होंने अपने चमत्कारों से लोगों का कल्याण करना शुरू कर दिया जिससे लोगों ने इन्हें करनी माता कहना शुरू कर दिया। माता ए...