Skip to main content

Saree For Women इन पर अभी भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

विवाह की अड़चनों को दूर करने का उपाय, करते ही होती है चट मंगनी और पट शादी

विवाह की अड़चनों को दूर करने का उपाय, करते ही होती है चट मंगनी और पट शादी



 कुंवारे लड़के लड़कियां इन धुनों को सुनकर अपनी शादी के सपने सजाए बैठे हैं। यदि आपके भी शादी के अरमान जग उठे हैं और आप भी अपनी शादी के सपने देख रहे हैं तो आज हम आपके लिए लाल किताब में दिए कुछ अचूक उपाय लेकर आए हैं।

  • प्रतिदिन नहाने के पानी में हल्दी डालकर स्नान करें। 
  • यदि विवाह के लिए आपको कोई साथी नहीं मिल रहा है तो बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाएं और किन्नरों को धन दान दें।
  • यदि कोई लड़की जल्द ही विवाह करना चाहती हैं तो उसे 16 सोमवार का व्रत रखना चाहिए, भगवान शिव को जल अर्पित करना चाहिए।

1. पीले फूलों की माला चढ़ाएं:
शादी ब्याह में आ रही अड़चन को दूर करने और मनचाहा जीवन साथी पाने के लिए बृहस्पतिवार को पीले फूलों की माला भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को चढ़ाएं। इससे आपके शादी ब्याह में आ रही सभी विघ्न-बाधाएं दूर होंगी और आपके ब्याह का सपना जल्द पूरा होगा।

2. गाय को लगाएं भोग:
चट मंगनी पट ब्याह के लिए बृहस्पतिवार को गाय की पूजा करें और भोग लगाएं। भोग के दौरान दो आटे के पेड़े बनाए और उस पर थोड़ी हल्दी लगाएं और साथ में थोड़ी चने और गीली दाल खिलाएं। इससे आपके ब्याह में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी और मनचाहे जीवन साथी की प्राप्ति होगी।

3. हनुमान जी की करें पूजा:
शादी ब्याह के लिए हनुमान जी की पूजा आपको जरूर कुछ अटपटा सा लग रहा होगा। लेकिन आपको बता दें शादी ब्याह में आने वाली अड़चनों को दूर करने के लिए हनुमान जी की पूजा अत्यंत लाभकारी है। अगर लड़के, लड़की की कुंडली में मांगलिक है तो मंगलार के दिन हनुमान जी की पूजा जरूर करें और हनुमान जी को गेहूं के आंटे और गुड़ से बने लड्डू का भोग लगाएं। साथ ही इस दिन हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और बालकांड का पाठ करें।

4. मासिक शिवरात्रि पर रखें व्रत:
शादी ब्याह की अड़चनों को दूर करने और मनचाहे वर या वधू की प्राप्ति के लिए मासिक शिवरात्रि पर व्रत रखें और भगवान शिव और माता पार्वती की अराधना करें। इससे आपके ब्याह में आने वाली सभी विघ्न बाधाएं दूर होंगी और मनचाहे वर की प्राप्ति होगी।

5. अपनाएं यह टोटका और होगा कमाल:
यदि आपकी शादी बार बार टूट रही है तो परेशान ना हों। इसके लिए हम आपके लिए एक अचूक उपाय लेकर आए हैं। जिस लड़की की शादी बार-बार टूट रही है, वह तांबे के लोटे में जल भरकर भगवान विष्णु की मूर्ती के सामने रखे। सुबह भोर में इस लोटे में भरे जल को लेकर बाहर जाएं और इससे अपनी मांग भरें।

इसे करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी के बोलने पर कोई प्रतिक्रिया ना यक्त करें। इसे एक महीने लगातार करने से विवाह का योग मजबूत होगा और आपको एक अच्छा जीवन साथी मिलेगा।

6. दान करें:
शास्त्रों में दान का विशेष महत्व बताया गया है। इसके लिए आप सोमवार या बृहस्पतिवार को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को खाने से संबंधित चीजों का दान करें। इससे गृहों को भी शांति मिल जाती है और विवाह में आने वाली सभी अड़चनें दूर होती हैं।


ये जरूर पढ़े :-  खरैटी के चमत्कारी फायदे, कई रोगों में आती है काम,शरीर में बल,धातु और..


अगर आपको जानकारी अच्छी लगी है तो अपने दोस्तो को शेयर करना ना भूले।

Comments