Skip to main content

Saree For Women इन पर अभी भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

केसर के तिलक लगाने के फायदे

केसर के तिलक का महत्व एव लाभ 

https://dharmkarm99.blogspot.com/2022/10/blog-post_65.html

-



सनातनी संस्कृति में तिलक का बहुत महत्व माना जाता है। कोई धार्मिक कार्य या पूजा-पाठ में सबसे पहले सबको तिलक लगाया जाता है। यही नही जब हम कभी किसी धार्मिक स्थल पर जाते हैं तब भी सर्वप्रथम हमें तिलक लगाया जाता है।  सनातनी संस्कृति व शास्त्रों में तिलक को मंगल व शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए जब भी कोई व्यक्ति शुभ काम के लिए जाता है तो उसके मस्तक पर तिलक लगाकर उसे विदा किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं तिलक आपकी कई मनोकामनाएं भी पूरी करता है।


शास्त्रों में तिलक के संबंध में विस्तार से बताया गया है। अलग-अलग पदार्थों के तिलक करने से अलग-अलग कामनाओं की पूर्ति होती है। चंदन, अष्टगंध, कुमकुम, केसर आदि अनेक पदार्थ हैं जिनके तिलक करने से कार्य सिद्ध किए जा सकते हैं। यहां तक कि ग्रहों के दुष्प्रभाव भी विशेष प्रकार के तिलक से दूर किए जा सकते हैं।


तिलक का मुख्य स्थान मस्तक पर दोनों भौ के बीच में होता है, क्योंकि इस स्थान पर सात चक्रों में से एक आज्ञा चक्र होता है। शास्त्रों के अनुसार प्रतिदिन तिलक लगाने से यह चक्र जाग्रत हो जाता है और व्यक्ति को ज्ञान, समय से परे देखने की शक्ति, आकर्षण प्रभाव और उर्जा प्रदान करता है। इस स्थान पर अलग-अलग पदार्थों के तिलक लगाने का अलग-अलग महत्व है। इनमें सबसे अधिक चमत्कारी और तेज प्रभाव दिखाने वाला पदार्थ केसर है। केसर का तिलक करने से कई कामनाओं की पूर्ति की जा सकती है।

यह भी पढ़े :-विवाह की अड़चनों को दूर करने का उपाय, करते ही होती है चट मंगनी और पट शादी


दांपत्य में कलह खत्म करने के लिए -


जिन लोगों का दांपत्य जीवन कलहपूर्ण हो उन्हें केसर मिश्रित दूध से शिव का अभिषेक करना चाहिए। साथ ही अपने मस्तक, गले और नाभि पर केसर कर तिलक करें। यदि लगातार तीन महीने तक यह प्रयोग किया जाए तो दांपत्य जीवन प्रेम से भर जाता है।


मांगलिक दोष दूर करने के लिए -


जिस किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली में मांगलीक दोष होता है ऐसे व्यक्ति को दोष दूर करने के लिए हनुमानजी को लाल चंदन और केसर मिश्रित तिलक लगाना चाहिए। इससे काफी फायदा मिलता है।


सफलता और आरोग्य प्राप्त करने के लिए -


जो व्यक्ति अपने जीवन में सफलता, आकर्षक व्यक्तित्व, सौंदर्य, धन, संपदा, आयु, आरोग्य प्राप्त करना चाहता है उसे प्रतिदिन अपने माथे पर केसर का तिलक करना चाहिए। केसर का तिलक शिव, विष्णु, गणेश और लक्ष्मी को प्रसन्न करता है। शिव से साहस, शांति, लंबी आयु और आरोग्यता मिलती है। गणेश से ज्ञान, लक्ष्मी से धन, वैभव, आकर्षण और विष्णु से  भौतिक पदार्थों की प्राप्ति होती है।


आकर्षक प्रभाव पाने के लिए  -


केसर में जबर्दस्त आकर्षण प्रभाव होता है। प्रतिदिन केसर का तिलक लगाने से व्यक्ति में आकर्षण प्रभाव पैदा होता है और प्रत्येक व्यक्ति को सम्मोहित करने की शक्ति प्राप्त कर लेता है।


केसर के अन्य प्रयोग और लाभ -


1 जिन स्त्रियों को शुक्र से संबंधित समस्या है, जैसे पति से अनबन, परिवार में लड़ाई झगड़े, मान-सम्मान की कमी हो वे किसी महिला या कन्या को मेकअप किट के साथ केसर दान करें।


2 घर में आर्थिक तंगी बनी रहती है। पैसे की बचत नहीं होती है तो नवरात्रि या किसी भी शुभ दिन सात सफेद कौडि़यों को केसर से रंगकर उन्हें लाल कपड़े में बांधें और श्रीसूक्त के सात बार पाठ करें। अब इस पोटली को अपनी तिजोरी में रखें। जल्द ही धनागम होने लगेगा।


3 अपने व्यापार या कामकाज से जुड़े दस्तावेज जैसे बही-खातों, तिजोरी आदि जगह केसर की स्याही का छिड़काव करने से व्यापार खूब फलता है।


4 मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए एक सफेद कपड़े को केसर की स्याही से रंगें। अब इस कपड़े को अपनी तिजोरी या दुकान आदि के गल्ले में बिछाएं और पैसा इसी कपड़े पर रखें। यह स्थान पवित्र बना रहे इसका खास ध्यान रखें। ऐसा करने से लक्ष्मी प्रसन्न होती है और पैसे की आवक अच्छी होती है।


5 चतुर्दशी और अमावस्या के दिन घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा यानी नैऋत्य कोण में केसर की धूप देने के पितृ प्रसन्न होते हैं। इससे पितृदोष शांत होता है और व्यक्ति के जीवन में तरक्की होने लगती है। 


यह भी पढ़े :-मर्दाना ताकत

अगर आपको जानकारी अच्छी लगी है तो अपने दोस्तो को शेयर करना ना भूले।






                 

Comments

Popular posts from this blog

लाल मिर्च के टोटके कभी खाली नहीं जाते हैं,सफलता पाने का उपाय

  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रेड चिली के इस्तेमाल से कई तकलीफों से छुटकारा पाया जा सकता है। लाल मिर्च से आर्थिक समस्या से निजात पाया जा सकता है। साथ ही कार्य में सफलता पाने के लिए इसका टोटका फायदेमंद है। लाल मिर्च शत्रु को परास्त करने में भी उपयोगी है। आइए जानते हैं लाल मिर्च के आसान उपायों के बारे में जो हर परेशानियों को दूर करेगा। धन के लिए उपाय घर में बरकत व माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए एक रुमाल में 7 लाल मिर्च को बांधकर रखें। इसे उस स्थान पर रखें, जहां आप पैसे रखते हैं। ऐसा करने से घर में धन टिकेगा और फिजूलखर्ची नहीं होगी। सफलता पाने का उपाय कई कोशिशों के बाद भी किसी क्षेत्र में सफलता नहीं मिल पाती है। इससे व्यक्ति निराश होने लगताहै। ऐसे में लाल मिर्च का उपयोग इस समस्या से राहत दिला सकता है। इसके लिए 5 सूखी लाल मिर्च लें। किसी भी काम को करने के लिए बाहर जाने से पहले घर की दहलीज पर रखे दें। इसके बाद ही घर के बाहर कदम रखें। नजर दोष दूर करने का उपाय नजर दोष के कारण जातक को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नजर दोष की वजह से बनते हुए कार्य बिगड़ जाते हैं। साथ ही व्यक्ति को...

आपके जीवन में कोई लक्ष्य है तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता......

यदि आपके जीवन में कोई लक्ष्य है तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता आपके पास जो है. उसमें संतुष्ट रहना, आजादी और बेतकल्लुफी से जीना. एक अच्छा पारिवारिक जीवन और अच्छा दोस्त होना ही खुशी है। जिंदगी आप सभी के लिए हमेशा दर्द लेकर आएगी। आपकी जिमेदारी है उससे खुशी पैदा करना। खुशी का रहस्य वह नहीं है जो आप पसन्द करते हो ,बल्कि वह है जो जिसे भी पसन्द करता है। क्या आप मुझे पसन्द करते हो।  जीवन पर अच्छे विचार से आपको भी अनुभव होगा की ये बातें सत्य है। जो जीवन के संघर्ष से लड़ने के लिए सही सोच-विचार और मानसिक स्थिति तैयार करते है।  यदि आपके जीवन में कोई लक्ष्य है तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। आप पूरी लगन और मेहनत के साथ अपना कर्म करते रहिए तो आपको आपकी मंजिल अवश्य मिलेगी।  1 . हमारे सारे सपने सच हो सकते है ,अगर हमारे पास आगे बढ़ाने की हिम्मत हो।  2 . जीवन बहुत सरल है, परन्तु हम इसे मुश्किल बनाने में लगे रहते है।  3 . अगर आपको हार के दर्द को सहने की आदत है तो आप एक दिन जरूर जीतकर भी दिखा सकते है।  4 . प्रयास करने वाला इंसान एक बार गिरता है लेकिन प्रयास ना करन...

दीपावली पर धन प्राप्ति के टोटके,

  ज्योतिषी और टोटके की यह कला सदियों पुरानी है लेकिन आज के समय में कुछ लोग इस को अंधविश्वास मानते हैं | सबके अपनी अपनी सोच की बात है, कुछ बातें तो हमारे शास्त्रों में भी लिखी हुई हैं   1 मूल रूप से यह नया चंद्रमा देवी कालिका से जुड़ा हुआ है, इसीलिए उनकी पूजा भी महत्वपूर्ण है. इस दिन लक्ष्मी पूजा का भी महत्व है. कहा जाता है कि इसी दिन दोनों देवी का जन्म हुआ था. 2 दिवाली पर महालक्ष्मी की पूजा  में सात मुखी दीपक जलाएं और माता के सामने पीली कौडिय़ां रखें. इससे आप लक्ष्मी माता की कृपा होगी और धन के मार्ग खुलेंगे. 3 शाम को घर के उत्तर-पूर्व कोने में गाय के घी का दीपक जलाएं. दीपक में कॉटन की जगह लाल रंग के धागे का इस्तेमाल करें. दीपक में कुछ केसर भी लगाएं. मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का यह अचूक तरीका है. 4 नई चाँद की रात को बहती नदी के पानी में 5 लाल फूल और 5 जलाई गई दीये छोड़ दें. इस उपाय से धन लाभ मिलने के प्रबल आसार रहेंगे.